Palestine flag : बिलासपुर में फिलिस्तीनी झंडा फहराने 5 आरोपी गिरफ्तार, हिन्दू संगठन ने थाने का किया घेराव, घरवालों ने बच्चों को बताया बेकसूर

Palestine flag : बिलासपुर में फिलिस्तीनी झंडा फहराने 5 आरोपी गिरफ्तार, हिन्दू संगठन ने थाने का किया घेराव, घरवालों ने बच्चों को बताया बेकसूर

Palestine flag

बिलासपुर। देश दुनिया भर में सोमवार को इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैह वसल्लम के जन्मदिन पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान बिलासपुर शहर के तारबाहर इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराया दिया।

READ MORE – Leopard Seen in Kanker : छत्तीसगढ़ के कांकेर में पहली बार मादा तेंदुआ के साथ दिखे 4 शावक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जैसे ही इस बात की जानकारी हिन्दू जागरण मंच को हुई, संगठन के सदस्यों ने तारबाहर थाने का घेराव करते हुए कड़ा विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने सड़क के बीच में लगे झंडों को उतारा और झंडा लगाने वाले लोगों को तलाश शुरु की।

वहीं हिरासत में लिए गए युवकों के परिजनों का कहना है कि इसमें उनके बच्चों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने अनजाने में ऐसा किया है। उनके बच्चे ईमानदार हैं। लेकिन हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का आरोप है कि बच्चों ने अनजाने में कोई गलती नहीं की है। उन्हें पता है कि वे किस देश का झंडा शहर में फहरा रहे हैं”। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि यह प्रदेश और जिले का माहौल खराब करने की कोशिश है।

Palestine flag

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिंदू संगठन के लोगों की लिखित शिकायत पर मंगलवार को पांच युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने जानकारी दी कि फलस्तीनियों के साथ हो रहे कथित अत्याचार की कहानियां सोशल मीडिया पर देखकर उन्होंने उनके प्रति सहानुभूति प्रदर्शित करने के लिए फलस्तीन के झंडे लगाए थे।

वही अब तक की जांच के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (BNS) की धारा 197(2) के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं। इस धारा के तहत दोषियों को 5 साल तक की सजा हो सकती है।

READ MORE – Rajouri army vehicle accident : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन के दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में जवान की मौत, तीन घायल

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर