CG Ration Card Renewal
रायपुर। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार ने राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए तिथि में वृद्धि की है। पहले इसकी अवधि 30 सितंबर थी, लेकिन अब यह 31 अक्टूबर कर दी गई थी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए तिथि एक माह आगे बढ़ाई गई है। 25 जनवरी से राशनकार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है।इस विस्तार का उद्देश्य उन लोगों को सुविधा प्रदान करना है जिन्होंने अभी तक अपने कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है।

read more – Dengue Delhi : दिल्ली में डेंगू का कहर, 2 लोगों की मौत, अब तक कुल 650 मामले, जानिए इसके लक्षण एवं बचाव
प्रदेशभर में 76 लाख 83 हजार 426 कार्डधारी हैं। जिसमे अभी भी चार लाख 65 हजार 797 राश्नकार्डों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। 96.29 प्रतिशत कार्डधारियों ने सत्यापन करा लिया है। जिन राश्नकार्डों का नवीनीकरण नहीं होगा बाद में उन्हें निरस्त कर दिए जाएंगे। जिन्होंने आवेदन किया है उन्हें नया राशनकार्ड जारी किया जा रहा है।
CG Ration Card Renewal
आप को बता दें कि रायपुर जिले में ही छह लाख 2,329 कार्डधारी हैं। इनमें से 86 हजार 194 कार्डधारियों ने अब तक नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। सत्यापन कार्य में ग्रामीण इलाके शहरी क्षेत्रों से पीछे हैं। रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र में तीन लाख 14 हजार 416 और शहरी क्षेत्र में दो लाख 1,754 राशनकार्ड नवीनीकरण के आवेदन किए गए हैं।
नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा
राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग ने एप भी जारी किया है, जिसके माध्यम से ही हितग्राही घर बैठे ऑनलाइन राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नवीनीकरण एप को प्ले स्टोर से या खाद्य विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

