Husband reunited with missing wife: 18 साल बाद मिली पहली पत्नी, सौतन ने सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ पति को भेजकर घर बुलाया, अब साथ रहेंगे

Husband reunited with missing wife: 18 साल बाद मिली पहली पत्नी, सौतन ने सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ पति को भेजकर घर बुलाया, अब साथ रहेंगे

Husband reunited with missing wife

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर से एक मामला सामने आया हैं जहां एक शख्स ने 18 साल पहले गुम हुई अपनी पत्नी को लेने अपना घर आश्रम पहुंचा। 1500 किलोमीटर दूर जब शिवलीगप्पा अपनी से मिले तो खुशी का ठिकाना नही रहा। शिवलीगप्पा ने अपनी पत्नी के मांग में सिदुंर भर और मंगलसूत्र पहना कर अपने साथ ले गए।

बता दें कि ललीता के सोलह शृंगार का यह सामान पति की दूसरी पत्नी महानंदा ने भेजा था. यह जानकर आश्रम में मौजूद लोग हैरान रह गए.

Supreme Court’s strict comment on bulldozer action: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दोषी होने पर भी घर नही गिराया जा सकता

18 साल पहले गुम हुई पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक राज्य के अफजलपुर थाना के रहने वाले शिवलीगप्पा की पत्नी ललिता गुलबर्गा जिले के मटौली निवासी 18 साल पहले दिमागी हालत नही होने के कारण अचानक घर से कही चली।  शिवलीगप्पा ने उन्हें ढुढंने की बहुत कोशिश की लेकिन वो मिली नही। तीन बच्चों के पालना उनके लिए काफी मुश्किल था, इसलिए उन्होनें महानंदा से दूसरी शादी कर ली।

Husband reunited with missing wife

याददाशत लौटी तो घरवालों से किया संपर्क

इसके बाद 2013 में सूरत के चैरिटेबल ट्रस्ट ने ललिता को सड़क से रेस्क्यू किया और उसे भरतपुर के ‘अपना घर’ आश्रम में भेजा दिया। भरतपुर के आश्रम में ललिता के इलाज के दौरान की दिमागी हालत में सुधार हुआ और उसकी याददाश्त लौट आई। उन्होंने आश्रम के सदस्यों को अपने घर का पता को बताया,और प्रशासन ने कर्नाटक राज्य के अफजलपुर थाने में संपर्क किया।

Loot of 5 crore jewellery in Uttarakhand: हथियारबंद बदमाशों ने पहले की फायरिंग, फिर लूटी ज्वेलरी शॉप, दिनदहाड़े 5 करोड़ के गहने ले उड़े

खुशी में दूसरी पत्नी भी शामिल

पुलिस ने शिवलीगप्पा से संपर्क किया और ललिता के जीवित होने की पूरी बात बताई. शिवलीगप्पा और उसका परिवार ललिता को लेने अपना घर आश्रम पहुंचा और वहां से लेकर वापिस कर्नाटक रवाना हुए. शिवलीगप्पा ने बताया कि ललिता के मिलने की खुशी सबसे ज्यादा उसकी दूसरी पत्नी को है

 

National News and Politics वायरल