Tija Pora Tihar in CM House
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी राय़पुर में आज मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला तिहार के कार्यक्रम का उत्सव रखा गया हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में महिलाओं के लिए तीजा-पोला तिहार की धूमधाम से तैयारी की गई है, जहां छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक सजावट देखी जा सकती है। बता दें कि, इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन की 7 वीं किस्त महिलाओं को तीजा के उपहार के रुप में देंगे.

प्रदेश में तीजा पोला का उत्सव
देशभर में तीजा-पोला का त्यौहार में महिलाएं अपने पति के लिए उपवास रख लंबी उम्र कामना करती हैं। यह त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उनके रिश्तों और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री निवास को इस अवसर पर एक मायका का रूप दिया गया है, जहां महिलाओं का पारंपरिक तरीकों से स्वागत किया जाएगा।

Tija Pora Tihar in CM House
महतारी वंदन की 7वीं किस्त जारी
वहीं इस त्यौहार के अवसर पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय जी आज 70 लाख महिलाओं के खातें में एक-एक हजार रूपए भेजकर उन्हें तीजा का उपहार देगें। इस विशेष अवसर पर, मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक छत्तीसगढ़िया व्यंजन परोसे जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें बैल पूजा का विशेष आयोजन भी शामिल है।

कब-कब रहेंगी छुट्टीयां
प्रदेश में सितंबर माह में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस महीने हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, और ईद-उल-मिलाद जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण कुल 8 दिनों अलग- अलग छुट्टियां रहेंगी। इनमें दो सार्वजनिक अवकाश और छह ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। ये छुट्टियां छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों की लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा, 17 सितंबर को भी एक सार्वजनिक अवकाश रहेगा, क्योंकि इस दिन ईद-ए-मिलाद (मिलाद उन नबी) मनाया जाएगा। इस वजह से सरकारी ऑफिस इस दिन बंद रहेंगे।

