Kedarnath bheembali Landslide : केदारनाथ में बड़ा हादसा, भीमबली में पहाड़ भूस्खलन से लगा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी, कुछ देर मंदाकिनी भी ठहरी

Kedarnath bheembali Landslide : केदारनाथ में बड़ा हादसा, भीमबली में पहाड़ भूस्खलन से लगा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी, कुछ देर मंदाकिनी भी ठहरी

Kedarnath bheembali Landslide

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ में पैदल मार्ग पर भीमबली के सामने पहाड़ में रविवार को भारी भूस्खलन होने के बाद कुछ देर के लिए मंदाकिनी नदी का जलप्रवाह रुक गया और एक झील बन गई। भीमबली में पहाड़ का हिस्सा टूटने का खतरनाक वीडियो भी सामने आया है।

read more – Paris Olympics Closing Ceremony 2024 : पेरिस ओलंपिक के समापन पर मनु भाकर और श्रीजेश ने लहराया तिरंगा,जानिए धमाकेदार समापन की खास बातें

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पूरा का पूरा पहाड़ नदी में समा रहा है। पहाड़ के मलबे से नदी का रास्ता रुक गया हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बाद में झील से पानी का बहाव होने लगा।

उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से कुछ किलोमीटर आगे भीमबली हेलीपैड के सामने नदी के दूसरी ओर की पहाड़ी से यह भूस्खलन दोपहर बाद हुआ जिससे मंदाकिनी नदी में कुछ देर के लिए जलप्रवाह रुक गया और झील बन गई। बता दें कि केदारघाटी में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदिया नाले उफान पर हैं।

Kedarnath bheembali Landslide

बारिश के कारण केदारघाटी में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं। जिसके कारण केदारघाटी के पहाड़ कमजोर होते जा रहे हैं। हाल ही में एक ताजा मामला आये है जहां केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के भीमबली में जिसके सामने आज पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। केदारनाथ धाम के भीमबली में पहाड़ी टूटने से मन्दाकिनी में तालाब में तब्दील हो गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार बताया इस घटना में किसी प्रकार से कोई जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। उन्होंने बताया गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं। सभी को नदियों के किनारों से दूर रहने के लिए अलर्ट किया गया है।

read more – Rajasthan Heavy Rain : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट, 20 लोगों की मौत, स्कूलों में छुट्टी घोषित

 

Breaking News National News and Politics