Balrampur Woman Swept Away
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक महिला नाले को पार करने के दौरान तेज़ बहाव में बह गई। मिली जानकारी के अनुसार जनजाति की महिला जंगल गई थी और उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और जब तक वह खुद को सभाल पाती, बहते हुए वह उफनती पांगन नदी में समा गई।
साथ में गयी दूसरी महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाले का बहाव इतना ज्यादा था कि महिला को पकड़ नहीं सके। कई घंटे तक नाले में महिला को ढूंढने के बाद दूसरी महिलाओं ने गांव में इसकी जानकारी दी। वही गांव के लोगों ने पुलिस में महिला के डूबने की जानकारी दी।
Balrampur Woman Swept Away
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एसडीआरएफ टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल ने SDRF टीम को महिला की खोजबीन के निर्देश दिए हैं। महिला की तलाश की जा रही है। उधर विजयनगर में नाला पार करने के दौरान दो युवक बहने लगे, जिन्हें रस्सी के सहारे लोगों ने बाहर निकालकर बचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बक्सर जिला के कांत पंडित और राजू पंडित बाइक से गांव के बीच बस्ती में पौधा पहुंचाने जा रहे थे। दोनों सुबह 11 बजे के करीब नाला पार कर रहे थे, उनके बाइक का एक चक्का पत्थर में फंस गया। देखते-देखते दोनों युवक अपनी बाइक के साथ बहने लगे।
उन्हें स्थानीय लोगों ने बहते देखा तो रस्सी लेकर सहायता के लिए पहुंचे, तब तक दोनों दूर तक बह गए थे। दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। उनकी बाइक को भी निकाल लिया गया।
read more – CG Rain Alert : रायपुर और प्रदेशभर में मानसून सक्रिय, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट