Vinesh Phogat Retirement : विनेश फोगाट ने कुश्ती को हमेशा के लिए कहा अलविदा, किया भावुक पोस्ट

Vinesh Phogat Retirement : विनेश फोगाट ने कुश्ती को हमेशा के लिए कहा अलविदा, किया भावुक पोस्ट

Vinesh Phogat Retirement

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम भारवर्ग में ज्यादा वजन के चलते अयोग्य करार दिए जाने के बाद विनेश फोगाट ने यह फैसला लिया है। उन्होंने गुरुवार सुबह 5.17 बजे X पर एक पोस्ट में लिखा- “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।”

आप को बता दे कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गई थीं, उनका मेडल पक्का था। वजन ज्यादा होने के बाद फाइनल मुकाबले से बुधवार (7 अगस्त) को ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। जिसके बाद से विनेश पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद से ही काफी ज्यादा परेशान थीं।

Vinesh Phogat Retirement

1994 में जन्मी विनेश फोगाट ने 7 साल की उम्र में ही रेसलिंग शुरू कर दी थी। वह वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान तक पहुंच चुकी हैं। 2019 और 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 53 किग्रा कैटेगरी में विनेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता थे। 2018 एशियन गेम्स में विनेश ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। इसके साथ ही विनेश के नाम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 3 गोल्ड हैं। वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ दोनों में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली रेसलर हैं।

फाइनल में पहुंचकर रचा था इतिहास

29 वर्षीय महिला पहलवान ने उस वक्त इतिहास रच दिया था, जब उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वह ओलंपिक खेलों में ऐसा करने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनी थीं। इस तरह उन्होंने कुश्ती की 50 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी पक्का कर लिया था। तो वही विनेश के अयोग्य करार दिए जाने के बाद भारत में बवाल खड़ा हो गया। विपक्षी पार्टियों ने इसे साजिश करार दिया, सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई।

Breaking News International National News and Politics स्पोर्ट