Worlwide microsoft server down
नई दिल्ली। बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर को डाउन हुए दस घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया। इससे दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स खासे प्रभावित हो रहे हैं।अगर सेक्टरवाइज देखें तो बैंक, एयरलाइन्स, शेयर मार्केट और कॉर्पोरेट पर तगड़ा असर दिख रहा है। कई देशों में हवाई यातायात ठप पड़ गया है। अनुमान है कि करीब यूएस, यूके और इंडिया जैसे देशों में 1 हजार से ज्यादा उड़ाने रद्द हो गई हैं और करीब 3 हजार देरी से उड़ रही हैं।

भारत की ये एयरलाइन्स प्रभावित
भारत की विमानन कंपनियों में एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा की बुकिंग के साथ ही चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस पर असर दिखाई दिया है। उधर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लोग सर्विसेज नहीं मिलने से परेशान हो रहे हैं।
उधर, देश के आईटी हब के रूप में चर्चित हैदराबाद और बेंगलुरु में काम काज ठप पड़ गया है। आईटी सेक्टर की ज्यादातर कॉर्पोरेट कंपनियों वायरस अटैक की बात कही है। माइक्रोसॉफ्ट में सिस्टम ब्लू स्क्रीन में आने के बाद रीस्टार्ट हो रहे हैं। परेशानी के चलते ही हैदराबाद स्थित आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले 2 घंटे तक सिस्टम ऑफ करने को कहा है।
इन देशों में खासा असर
भारत से लेकर ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, लंदन और अन्य लगभग सभी देशों में सैकड़ें उड़ानें को रद्द की जा रही है कई जगहों में तो रेल और बैंकिंग सेवाएं भी पूरी तरह बंद हो गई हैं। यहां तक कि ब्रिटेन में टीवी चैनल भी बंद हो गई है दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार को गड़बड़ी आने से दुनियाभर में सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट और बैंकों में दिखाई दे रहा है। दुनिया के कई बैंकों में लंबी लाइन लग गई है।

रेलवे मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन पर रेल मंत्री ने X के जरिये लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा की
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, आउटेज के संबंध में Microsoft और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज के कारण की पहचान कर ली गई है और समस्या के समाधान के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। Indian Computer Emergency Response Team एक एडवाइजरी जारी कर रहा है.

