spot_img
Friday, May 9, 2025

Saharanpur News : “दाढ़ी कटवाओ, तिलक मिटाओ” का आदेश? सहारनपुर के नर्सिंग कॉलेज में मचा बवाल, कॉलेज प्रशासन ने लगाया आरोपों को खारिज

Saharanpur News सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज पर छात्रों को धार्मिक प्रतीकों...

Latest Posts

Amarnath Yatra 2024 : बम बम भोले के नारों के साथ आज 4603 दर्शनार्थी का पहलगाम और बालटाल से पहला जत्था रवाना, बाबा बर्फानी के करेंगे दर्शन

Amarnath Yatra 2024

हर हर महादेव के जयकारों के नारों के साथ पवित्र अमरनाथ की यात्रा एक बार फिर शुरू हो गया है। कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन शनिवार (29 जून) से शुरू हो गए हैं।

बालटाल और पहलगाम कैंप से सुबह-सुबह तीर्थयात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुका है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज कुल 4,603 यात्री चढ़ाई करेंगे।

सभी तीर्थयात्री सीआरपीएफ कर्मियों की सुरक्षा में 231 वाहनों के काफिले में कश्मीर पहुंचे हैं। 52 दिवसीय तीर्थयात्रा दो मार्गों से शुरू हुई। पहला अनंतनाग में 48 किमी लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गंदेरबल में 14 किमी बालटाल मार्ग है। यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

Amarnath Yatra 2024

आज अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया है, जो कि 3,880 मीटर ऊंची अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। बता दें कि अमरनाथ बेस कैंप के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जम्मू क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।

सभी बेस कैंप के बाहर 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है कि अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को भोजन, पानी और बिजली सहित सभी सुविधाएं मिलें।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.