IED In Bijapur
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके गदामली-कडेर के मध्य निर्माणाधीन मार्ग पर सर्च ऑपरेशन में निकली सीआरपीएफ के जवानों ने तीन प्रेशर आइईडी बरामद किये। खबरों के मुताबिक नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी को प्लांट किया था।
लेकिन सीआरपीएफ के जवानों ने मुस्तैदी के साथ तीनों आइईडी बरामद करने के बाद बीडीएस टीम की मौजूदगी में आइईडी को निष्क्रिय कर दिया। बरामद दो आइईडी 30-30 किलो और एक 10 किलो का था। यह पूरा मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है।

IED In Bijapur
सुरक्षाबलों से मिली जानकारी अनुसार बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ 231 वाहिनी सी कंपनी कैंप जैवारम एवं थाना जांगला, नैमेड का बल सुबह सर्च ऑपरेशन पर इलाके में निकला था।
बीडीएस बीजापुर एवं बीडीएस सीआरपीएफ की टीम ने तीन आइईडी बरामद किये। नक्सलियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के पोल को काटकर बम तैयार किया था। लगभग 30-30 किग्रा के दो पाइप बम और 10 किग्रा के एक कूकर बम लगाए गए थे। कमांड स्वीच सिस्टम से सभी आइईडी को 2-2 मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था।

