IPL 2024 Playoffs Teams : IPL 2024 में अब आगे क्या, प्लेऑफ की चार टीमें तय, नंबर वन पहले से फिक्स, टॉप-2 आएगा कौन, जानें पूरा गणित

IPL 2024 Playoffs Teams : IPL 2024 में अब आगे क्या, प्लेऑफ की चार टीमें तय, नंबर वन पहले से फिक्स, टॉप-2 आएगा कौन, जानें पूरा गणित

IPL 2024 Playoffs Teams

शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी (IPL) 2024 में ग्रुप स्टेज के 68 मैच खेले जा चुके हैं। इस तरह ग्रुप स्टेज समाप्त हो गया। शनिवार को RCB ने CSK को 27 रन से हराया। इसके साथ ही आरसीबी 14 अंकों और बेहतर रनरेट की बदौलत प्लेऑफ की चार टीमों में शामिल हो गई। जबकि चेन्नई प्लेऑफ में जाने से चूक गई है।

अब अंक तालिका में देखें तो प्लेऑफ में चार टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालिफाई कर चुकी है। स्कोर की बदौलत यह पहले से ही तय है कि केकेआर की टीम अंक तालिका में टॉप पर रहकर करेगी।

अब आपको बताते हैं कि CSK को हराने से RCB को कैसे फायदा हुआ। दरअसल RCB ने 14 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। RCB को आखिरी लीग मुकाबले में CSK 18 रन से बड़ी जीत की जरूरत थी। टीम ने 27 से जीत हासिल की। यानी वो स्कोर RCB ने हासिल कर लिया। इसी के साथ ही CSK के लिए आईपीएल 2024 का सफर खत्म हो गया है। हालांकि CSK ने भी RCB के बराबर 14 अंक हासिल किए थे, लेकिन खराब रनरेट के कारण टीम पांचवें स्थान पर आ गई थी।

READ MORE – AAP PROTEST : BJP मुख्यालय पर AAP नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल करेंगे प्रदर्शन, PM को चुनौती देना आसान नहीं- खुर्शीद

IPL 2024 Playoffs Teams

इधर गौर करने वाली बात है कि इस सीजन में ज्यादातर बार टॉप पर रहने वाली मुंबई और खिताबी मुकाबला खेलने वाली चेन्नई की बड़ी दुर्गति हुई। आईपीएल में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर खराब रहा। आईपीएल के मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों के चयन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्योंकि बीसीसीआई के चयनकर्ता अभी आईपीएल में खिलाड़ियों का परफॉमेंस देखकर ही टीम इंडिया के लिए चयन करते हैं।

लौटते है आईपीएल की कहानी पर तो अब आपको बताते हैं कि जब प्लेऑफ की टीम तय हो गई हैं तो प्लेऑफ में सेकंड टॉप पोजीशन के मायने क्या होंगे।

प्लेऑफ में सेकंड टॉप पॉजीशन हासिल करने वाली टीम को 2 बार फाइनल के लिए मैच खेलने का मौका मिलता है। होता यूं है कि टॉप-2 टीमों के बीच पहले फाइनल के लिए क्वालिफायर होता है। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाती है। फिर क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 के रूप में एक और मौका मिलता है। जबकि हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है। अब इस पॉजीशन के लिए राजस्थान और हैदराबाद अपने मैच जीतना चाहेगी।

इस तरह देखे तो सनराइजर्स हैदराबाद यानी SRH को अपना आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स से हर हाल में जीतना होगा। अगर SRH जीत पाई तो ही वह नंबर दो की पॉजीशन पर बनीं रहेगी। टीम फिलहाल 13 मैचों में 7 जीत, 5 हार और 1 नो रिजल्ट मैच के साथ ही 15 अंकों के साथ तीन नंबर पर है।

IPL 2024 Playoffs Teams

दूसरी ओर अगर टीम को नंबर दो बनना है तो वह पहले चाहेगी कि RR मौजूदा मुकाबला हार जाए। इसके बाद उसे पंजाब को भी हराना होगा। तब वह 17 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर रहेगी। चूंकि पंजाब पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुकी है।

अब बात करते हैं गुवाहाटी में होने वाले RR और KKR के बीच मुकाबले की। मैच को RR जीता तो उसका नंबर-2 पक्का रहेगा जबकि मैच हारकर भी KKR टॉप पर ही रहेगा। क्योंकि RR 16 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंकों की बदौलत दूसरे नंबर पर ही है। अगर टीम जीती तो उसके अंक 18 हो जाएंगे और वो नंबर-2 पर अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, अगर वह मैचे हार जाती है तो नंबर-2 पर बने रहने के लिए उसे SRH की हार की कामना करनी होगी।

इस तरह RR और KKR के मुकाबले से KKR को अंक तालिका के लिहाज से कोई खास बदलाव नहीं लाएगा। KKR अभी 19 अंकों के साथ टॉप पर है। हारने के बावजूद टीम 19 पॉइंट्स के साथ टॉप पर ही रहेगी। अगर वो जीतती है तो टीम 21 पॉइंट्स के साथ फिनिश करेगी।

READ MORE – BOMB BLAST THREAT IN MCDONALD’S : मुंबई के दादर इलाके में मैकडॉनाल्ड को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मुंबई पुलिस में मचा हड़कंप

Cricket National News and Politics