Amit Shah Visit Jharkhand : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय झारखण्ड दौरा, रांची और बोकारो में करेंगे धुँवाधार चुनावी दौरा, 19 मई को पीएम मोदी का झारखण्ड दौरा

Amit Shah Visit Jharkhand : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय झारखण्ड दौरा, रांची और बोकारो में करेंगे धुँवाधार चुनावी दौरा, 19 मई को पीएम मोदी का झारखण्ड दौरा

Amit Shah Visit Jharkhand

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। अमित शाह आज 17 मई शुक्रवार को रांची के चुटिया में शाम 5 बजे से करीब डेढ़ किलोमीटर तक रोड शो करेंगे और बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ के लिए प्रचार कर वोट देने की अपील करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओ ने रांची में रोड शो को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

प्रशासन के तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शाह का यह रोड शो शाम 5 बजे चुटिया के इंदिरा गांधी चौक शुरू होकर राम मंदिर होते हुए पावर चौक, फिर महादेव मंडा की तरफ से होते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास समाप्त होगा। रोड शो में अमित शाह को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

Amit Shah Visit Jharkhand

रांची रोड शो के अगले दिन यानी 18 मई शनिवार को भी झारखंड में अमित शाह का धुँवाधार चुनावी दौरा कार्यक्रम जारी रहेगा। शनिवार को शाह बोकारों में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस चुनावी माहौल में यह दूसरी बार है, जब अमित शाह झारखंड के दौरे पर रहेंगे हैं। अमित शाह ने झारखंड में प्रथम और चौथे चरण के चुनाव से पहले खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

अमित शाह के चुआवि प्रचार के बाद 19 मई को झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी दौरा करेंगे है। प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अब तक झारखंड में पांच चुनावी सभा के साथ- साथ रांची में रोड शो कर चुके हैं। उनकी चाईबासा, पलामू, गुमला, चतरा व गिरिडीह में चुनावी सभा हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

READ MORE – BIHAR CRIME NEWS : पटना के स्कूल के नाले में लापता मासूम की लाश मिलने से मचा हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर लगाई आग

 

Breaking News National News and Politics