AB News

CRIB Blood Group: भारत में मिला दुनिया का पहला और दुर्लभ ब्लड ग्रुप CRIB, जानें आखिर क्यों हैं इतना रेयर

CRIB Blood Group: भारत में मिला दुनिया का पहला और दुर्लभ ब्लड ग्रुप CRIB, जानें आखिर क्यों हैं इतना रेयर
CRIB Blood Group: भारत में मिला दुनिया का पहला और दुर्लभ ब्लड ग्रुप CRIB, जानें आखिर क्यों हैं इतना रेयर

CRIB Blood Group: कर्नाटक के कोलार में एक महिला के खून में ऐसा ब्लड ग्रुप पाया गया, जो दुनिया में अब तक अज्ञात था। नए ब्लड ग्रुप को लेकर महीनों तक रिसर्च किया गया और एक नए ब्लड ग्रुप के बारे में वैज्ञानिकों को जानकारी मिली। जानिए नए ब्लड ग्रुप के बारे में कैसे जानकारी मिली।

तीन दिन के ट्रैकिंग के बाद घलो नी मिलिस सुराग, पहाड़ के कोति गीस बाघ? वन विभाग के सतर्कता बढ़िस

CRIB Blood Group: जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कोलार में रहने वाली 38 वर्षीय महिला को कार्डियक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला का ब्लड ग्रुप O Rh+ बताया गया, जो कि सामान्य ब्लड ग्रुप माना जाता है। O पॉजिटिव ब्लड यूनिट में कोई भी महिला के लिए अनुकूल नहीं पाया गया।

CRIB Blood Group: भारत में मिला दुनिया का पहला और दुर्लभ ब्लड ग्रुप CRIB, जानें आखिर क्यों हैं इतना रेयर

CRIB Blood Group: इस कारण से हॉस्पिटल ने आगे की जांच के लिए ब्लड बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर की एडवांस्ड इम्यूनोहेमेटोलॉजी रेफरेंस लैबोरेटरी भेज दिया। वहां की टीम ने पाया कि महिला का ब्लड ‘पैनरिएक्टिव’ था। टीम ने ब्लड ग्रुप को समझने के लिए परिवार के 20 लोगों का ब्लड का सैंपल लिया। हैरानी की बात ये थी कि किसी का भी ब्लड ग्रुप परिवार के सदस्यों के साथ मैच नहीं हुआ। अच्छी बात ये रही कि महिला को बिना रक्त चढ़ाए ही कार्डियक सर्जरी पूरी की गई।

Raipur News: रायपुर में पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

CRIB Blood Group:

CRIB Blood Group: बता दें इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रिफरेंस लेबोरेटरी में करीब 10 महीने तक रिसर्च चली और फिर अज्ञात ब्लड ग्रुप एंटीजन CRIB के बारे में जानकारी मिली। नया ब्लड ग्रुप क्रोमर (CR) ब्लड ग्रुप का पार्ट है, इस कारण से इसे सीआरआईबी (CRIB) नाम दिया गया। IB भारत और बैंगलोर को दर्शाता है। इस बात की जानकारी इटली के मिलान में आयोजित इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान डॉक्टर अंकित माथुर ने दी।

CRIB Blood Group: वहीं O ब्लड ग्रुप को यूनिवर्सल डोनर माना जाता है। इस ब्लड ग्रुप के लोग किसी भी ब्लड ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकते हैं। O ब्लड ग्रुप वाले लोगों में एंटीजन A, B और RhD नहीं होते हैं, जिस कारण से यह ब्लड ग्रुप किसी भी अन्य ब्लड ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि O पॉजिटिव ब्लड A, B, AB, पॉजिटिव को ही ब्लड डोनेट कर सकता है।

https://www.instagram.com/reel/DMsCn42Oi9f/?igsh=MWNjYmJyMzlrMWtlZA==

Exit mobile version