Raipur Fire News: जयस्तंभ चौक के पास ऑटोमोबाइल दुकान में भीषण आग…इलाके में हड़कंप

Raipur Fire News: जयस्तंभ चौक के पास ऑटोमोबाइल दुकान में भीषण आग…इलाके में हड़कंप

रायपुर, 11 जून। Raipur Fire News: राजधानी के व्यस्त जयस्तंभ चौक के पास स्थित ‘जाया ऑटोमोबाइल्स’ में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रही है।

 

Breaking News