Congress Meeting: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक आज…खरगे करेंगे अध्यक्षता

Congress Meeting: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक आज…खरगे करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली, 11 जून। Congress Meeting: कांग्रेस ने आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। पार्टी ने अपने सभी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली तलब किया है। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित होगी।

इस बैठक में संगठनात्मक स्थिति, संगठन से जुड़े कार्यों की समीक्षा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही ‘संगठन सृजन’ अभियान की प्रगति और आगामी रणनीति पर भी मंथन होगा।

बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सहित सभी राज्यों के प्रमुख नेता शामिल रहेंगे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद संगठनात्मक समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम है।

बताया जा रहा है कि संगठन सृजन अभियान को लेकर भी पार्टी लगातार समीक्षा बैठकें कर रही है, जिसमें राज्यों के रिपोर्ट कार्ड और आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

News and Politics