Liquor Shop Viral Video : पखांजूर के शराब दुकान में विवाद…! MRP से ज्यादा वसूली का आरोप…ग्राहकों से बदसलूकी पर बवाल…यहां देखें VIDEO

Liquor Shop Viral Video : पखांजूर के शराब दुकान में विवाद…! MRP से ज्यादा वसूली का आरोप…ग्राहकों से बदसलूकी पर बवाल…यहां देखें VIDEO

पखांजूर, 06 जून। Liquor Shop Viral Video : पखांजूर के बांदे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद दुकान के कर्मचारियों और सुपरवाइजर पर MRP से ज्यादा कीमत वसूलने, ग्राहकों से अभद्र व्यवहार करने और विरोध करने पर धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

क्षेत्र के बांदे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में कथित ओवररेटिंग और ग्राहकों से बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्राहकों और दुकान कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शराब दुकान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ओवररेटिंग और धमकी के आरोप

उपभोक्ताओं का आरोप है कि दुकान में लंबे समय से MRP से ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। जब ग्राहक इसका विरोध करते हैं तो कर्मचारियों द्वारा गाली-गलौज और धमकी दी जाती है।स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को उठानी पड़ रही है, जिनसे खुलेआम अधिक पैसे लिए जा रहे हैं।

प्रशासन पर भी उठे सवाल

लोगों का कहना है कि शराब दुकान में नियमों की अनदेखी लंबे समय से हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे आबकारी विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (CSMCL), आबकारी विभाग और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में आक्रोश और बढ़ सकता है।

राज्य खबर