रायपुर, 5जून| CG Scam Case: छत्तीसगढ़ में शराब और डीएमएफ घोटाले को लेकर जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिनमें कारोबारी अनवर ढेबर और रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा प्रमुख हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क के जरिए शराब, डीएमएफ फंड, नकली होलोग्राम और अन्य माध्यमों से लगभग 4000 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का मामला सामने आया है। सबसे बड़ा आरोप शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकारी शराब दुकानों के माध्यम से अवैध बिक्री कर 3200 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई की गई।
इस मामले में अब तक करीब 85 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। ED की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है, और अब विशेष अदालत में इस पर सुनवाई आगे बढ़ने की संभावना है।
