- पहली तिमाही में महंगाई 4.2%
- दूसरी तिमाही में 5.1%
- तीसरी तिमाही में 5.9%
- चौथी तिमाही में 5.4% रह सकती है।
RBI Repo Rate : RBI का बड़ा फैसला…! ब्याज दरों पर आया बड़ा अपडेट…EMI नहीं बढ़ेगी…जानिए पूरा असर
नई दिल्ली, 05 जून। RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया गया है। संजय मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 5.25% पर स्थिर रखा गया है।
इस फैसले के बाद होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वाले करोड़ों लोगों को राहत मिली है, क्योंकि फिलहाल उनकी EMI में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। यानी मौजूदा ब्याज दरें स्थिर बनी रहेंगी।
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत स्थिति में है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता, सप्लाई चेन में बाधा और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 से अब तक आरबीआई कुल 125 बेसिस पॉइंट की दर कटौती कर चुका है। हालांकि इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।
महंगाई को लेकर आरबीआई ने सतर्क रुख अपनाया है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए CPI आधारित महंगाई दर का अनुमान बढ़ाकर 5.1% कर दिया है, जो पहले के अनुमान से करीब 50 बेसिस पॉइंट ज्यादा है।
आरबीआई के अनुमान के मुताबिक-
Business
