Cabinet Meeting: 9 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक…कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Cabinet Meeting: 9 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक…कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर, 5जून। Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में 9 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव सरकार के प्रमुख निर्णयों की जानकारी मीडिया को देंगे।

कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सरकार मुहर लगा सकती है। विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि 26 मई को आयोजित पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए थे। बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों में जमा स्क्रैप और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के लिए एमएसटीसी (MSTC) के साथ अनुबंध की अवधि तीन वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई थी।

वहीं, डामर (बिटुमिन) की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए ठेकेदारों को सीमित राहत देने का फैसला भी लिया गया था।

 

राज्य खबर