चीन को फिर सताया दलाई लामा का डर…भारत को दी चेतावनी

चीन को फिर सताया दलाई लामा का डर…भारत को दी चेतावनी

नई दिल्ली, 26मई| भारत को लेकर चीन एक बार फिर तिलमिलाया हुआ नजर आ रहा है। इस बार विवाद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर खड़ा हो गया है।

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने साफ शब्दों में कहा है कि दलाई लामा के अगले उत्तराधिकारी को मान्यता देने का अधिकार केवल चीन के पास है और भारत को इस मामले से दूर रहना चाहिए। चीन ने यह भी चेतावनी दी कि भारत अपनी धरती का इस्तेमाल “तिब्बत की आजादी” की मांग करने वाले संगठनों के लिए मंच के रूप में न होने दे।

दरअसल, चीन की सबसे बड़ी चिंता दलाई लामा के उन बयानों को लेकर है, जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके अगले अवतार को चुनने में बीजिंग की कोई भूमिका नहीं होगी। दलाई लामा ने यह भी संकेत दिए थे कि उनका अगला जन्म किसी लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश में हो सकता है।

इसी मुद्दे पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। भारत पहले भी साफ कर चुका है कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चुनने का अधिकार केवल दलाई लामा और उनकी संस्था का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए जाने पर भी चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

 

National