रायपुर, 22मई| रायपुर से एक मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्केवर्या पंडित खिलाफ पुलिस कार्रवाई की खबर चर्चा में है रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी कर कथित तौर पर चोरी से जुड़े सामान की बरामदगी की है फिलहाल गायिका के फरार होने की बात सामने आ रही है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत उनके पति तपन देव की शिकायत से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ घरेलू सामान कथित रूप से पति के घर से ले जाया गया था।
शुरुआत में सेजबहार थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने पर मामला अदालत पहुंचा। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
इसके बाद पुलिस ने कई बार उनके आवास पर दबिश दी, लेकिन वे वहां नहीं मिलीं। बुधवार को हुई दोबारा छापेमारी में पुलिस ने कथित तौर पर सोने-चांदी के जेवर और इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति से जुड़ा सामान बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार सिंगर की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है|
