बिलासपुर,22मई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक भाजपा से जुड़ी महिला नेत्री ने रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह पर करोड़ों रुपये की ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि करीब दो साल पहले आरोपी ने खुद को बड़ा उद्योगपति और ठेकेदार बताकर उनसे संपर्क बढ़ाया था इसके बाद उसने माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा दिया। विश्वास में आकर महिला ने पार्टनरशिप के नाम पर करोड़ों रुपये का निवेश कर दिया।
शिकायत के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने नजदीकी बढ़ाकर उनका यौन शोषण किया और बाद में कथित रूप से ब्लैकमेल करते हुए लगातार पैसों की मांग करता रहा। मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, बैंक लेन-देन सहित सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
