अम्बिकापुर में बिजली, सड़क और सफाई मुद्दों पर कांग्रेस का चक्काजाम आंदोलन आज

अम्बिकापुर में बिजली, सड़क और सफाई मुद्दों पर कांग्रेस का चक्काजाम आंदोलन आज

अंबिकापुर, 22मई|अंबिकापुर शहर में अघोषित बिजली कटौती, जर्जर सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइट और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा आज संगम चौक में चक्काजाम किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद 18 मई को नगर निगम में बिजली, सड़क, सफाई और नालों की सफाई जैसी समस्याओं को लेकर सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक प्रशासन या नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद शहर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं बिजली, सड़क और सफाई को लेकर परेशान हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि वह जनता की समस्याओं पर चुप नहीं बैठेगी और अब सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार आज को शाम 4 बजे संगम चौक पर चक्काजाम शुरू होगा। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर आमजन और मीडिया की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान के लिए लिखित आश्वासन और समयसीमा तय नहीं करते।

जनता से समर्थन की अपील

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक और नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने शहर के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, मीडिया कर्मियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य केवल शहर की बदहाल व्यवस्थाओं में सुधार कराना है।

News and Politics राज्य खबर