नई दिल्ली, 21मई| राहुल गाँधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं।
राहुल गांधी ने भावुक संदेश लिखते हुए कहा,
“पापा, मैं उस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत के सपने को पूरी जिम्मेदारी के साथ साकार करूंगा, जिसका आपने सपना देखा था। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”
राहुल गांधी के इस संदेश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर राजीव गाँधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्रियों में शामिल रहे हैं और देश में तकनीकी एवं दूरसंचार क्रांति की शुरुआत का श्रेय उन्हें दिया जाता है।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें याद किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
