भारत, 21मई| देश में इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है। अकाउंट खोलने पर अब संदेश दिखाई दे रहा है कि लीगल डिमांड के चलते इसे भारत में बंद किया गया है।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि पहले अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई, लेकिन जब यह सफल नहीं हुई तो अकाउंट को ही बंद कर दिया गया। एक्स पर इस पार्टी के 1.6 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या 13 मिलियन के पार पहुंच चुकी है।
कैसे शुरू हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अभियान
इस ऑनलाइन अभियान की शुरुआत 16 मई को हुई थी दरअसल, भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने कथित तौर पर कुछ बेरोजगार युवाओं के रवैये पर टिप्पणी करते हुए ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस बयान के विरोध में अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “क्या हो अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं?”
यहीं से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का ऑनलाइन कैंपेन शुरू हुआ और देखते ही देखते हजारों लोग इससे जुड़ने लगे। सोशल मीडिया पर यह अभियान तेजी से वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब छह लाख लोगों ने इस अभियान के लिए खुद को रजिस्टर भी कराया है।
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में CJP ने कई बड़े राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर इसके समर्थकों में कई चर्चित नेता और सेलिब्रिटीज के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
कौन हैं अभिजीत दीपके
30 वर्षीय अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के पुणे से हैं उन्होंने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
पेशे से वे एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए डिजिटल रणनीति तैयार करने का काम करते हैं।
