रायपुर के सदर बाजार में सनसनी…ज्वैलर्स शॉप से करोड़ों का गबन

रायपुर के सदर बाजार में सनसनी…ज्वैलर्स शॉप से करोड़ों का गबन

रायपुर, 21मई| रायपुर के सदर बाजार स्थित मशहूर ज्वैलरी प्रतिष्ठान मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में करोड़ों रुपए के सोने की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दुकान से करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का 1.49 किलो से अधिक सोना गायब मिला। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी का शक किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि दुकान में पिछले 16 वर्षों से काम कर रहे कर्मचारी सूरज साहू पर गया।

दुकान संचालक सुरेश भंसाली ने बताया कि आरोपी कर्मचारी रोजाना जेवरों को लॉकर में जमा करने के बजाय अपने पास रखता चला गया लंबे समय तक किसी को इस पर शक नहीं हुआ लेकिन जब स्टॉक का मिलान किया गया तो भारी मात्रा में सोना कम निकला।

इसके बाद दुकान में लगे CCTV फुटेज खंगाले गए जिसमें कर्मचारी सूरज साहू जेवर लेकर जाते हुए दिखाई दिया फुटेज सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

क्राइम न्यूज