खारुन नदी में मिला अज्ञात शव…रायपुर में सनसनी

खारुन नदी में मिला अज्ञात शव…रायपुर में सनसनी

रायपुर, 20मई। राजधानी रायपुर के खारुन नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है शव पानी में लंबे समय तक डूबा रहने के कारण पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है, जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है उसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोवर पहन रखा था, हालांकि उसके पास से कोई भी पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है।

यह घटना दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Breaking News