दिल्ली, 20मई| देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ताज़ा अपडेट के अनुसार, 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,60,090 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी दर्ज की गई है।
बाजार आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव बढ़कर करीब ₹2,90,100 प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में चांदी और भी महंगी होकर लगभग ₹3,00,100 प्रति किलो बिक रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल ही में चांदी में गिरावट के बाद अब दोबारा खरीदारी बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है।
जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सक्रिय खरीदारी की वजह से सोने-चांदी के रेट में लगातार बदलाव हो रहा है। हाल के दिनों में जहां चांदी में भारी गिरावट देखी गई थी, वहीं अब फिर से रिकवरी शुरू हो गई है।
बाजार विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि शादी के सीजन और निवेश की मांग आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों को और ऊपर ले जा सकती है हालांकि, वे निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि खरीदारी से पहले अपने शहर का ताज़ा रेट जरूर जांच लें, क्योंकि टैक्स और लोकल डिमांड के कारण हर शहर में कीमतें अलग होती हैं।
