मेलोनी ने शेयर की सेल्फी…लिखा Welcome my friend तस्वीरें हुईं वायरल

मेलोनी ने शेयर की सेल्फी…लिखा Welcome my friend तस्वीरें हुईं वायरल

नई दिल्ली/रोम, 20मई| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया इटली दौरे को लेकर एक दिलचस्प और हल्की-फुल्की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स और साझा किए गए वीडियो के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक अनोखा उपहार मेलोडी टॉफी भेंट किया, जिसके बाद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए आभार व्यक्त किया।

दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक और गर्मजोशी भरा माहौल भी चर्चा का विषय बना रहा बताया जा रहा है कि रोम की सड़कों पर दोनों नेता एक ही कार में यात्रा करते नजर आए और ऐतिहासिक कोलोसियम का भी साथ में दौरा किया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने एक साथ डिनर भी किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन काफी वायरल हुए।

जॉर्जिया मेलोनी ने इस मुलाकात की झलकियां साझा करते हुए वेलकम माय फ्रेंड लिखकर एक सेल्फी पोस्ट की जिसे सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली।

आधिकारिक बैठकों में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई सूत्रों के अनुसार, भारत और इटली के द्विपक्षीय संबंधों को भविष्य में “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

वायरल