महंगाई की मार: मुंबई में ब्रे ड के दाम बढ़े…आम लोगों की जेब पर असर

महंगाई की मार: मुंबई में ब्रे ड के दाम बढ़े…आम लोगों की जेब पर असर

मुंबई,19मई| देश बढ़ती महंगाई का असर अब रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों पर साफ दिखाई देने लगा है सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड और उससे जुड़े उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है|

मुंबई में 16 मई से सभी प्रकार की ब्रेड के दाम 5 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना नाश्ते में पाव, सैंडविच, वड़ा पाव और ब्रेड से बने अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं।

नई कीमतों के अनुसार अब 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड 40 रुपये की जगह 45 रुपये में मिलेगा। वहीं साबुत गेहूं का ब्रेड 55 रुपये से बढ़कर 60 रुपये और मल्टीग्रेन ब्रेड 60 रुपये से बढ़कर 65 रुपये हो गया है। छोटे ब्राउन ब्रेड की कीमत 28 रुपये से बढ़कर 30 रुपये कर दी गई है। सफेद ब्रेड अब 20 की जगह 22 रुपये में और ब्राउन ब्रेड 45 से बढ़कर 50 रुपये में उपलब्ध होगा।

बेकरी संचालकों का कहना है कि पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक कच्चे माल की बढ़ती कीमत आयातित सामग्री की महंगाई, रुपये की कमजोरी और बढ़ती परिवहन लागत इसके प्रमुख कारण हैं। पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में हालिया वृद्धि ने भी उत्पादन लागत को और बढ़ा दिया है।

इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर कामकाजी लोगों, मजदूरों, छात्रों और रोजाना बाहर नाश्ता करने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्पेशल