रायपुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का CSEB कार्यालय घेराव…जमकर नारेबाजी

रायपुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का CSEB कार्यालय घेराव…जमकर नारेबाजी

रायपुर, 19मई| रायपुर के गुढ़ियारी और रामनगर इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज़ कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल,कांग्रेस कार्यकर्ता  और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को CSEB कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CSEB के चीफ इंजीनियर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा उन्होंने मांग की कि गुढ़ियारी और रामनगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।

इसके साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी टोल फ्री नंबर शुरू करने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग भी की गई।

भीषण गर्मी में लोग परेशान

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान घंटों बिजली गुल रहने से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती के कारण घरों में पानी की समस्या बढ़ रही है और रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

News and Politics