रायपुर, 15 मई। River Mining : बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम डीपाडीह क्षेत्र स्थित गलफुल्ला नदी में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर रेत से भरे ट्रैक्टर वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन और उत्खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
