Excise Raid in Raipur : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर छापा…! पान दुकान से विदेशी शराब और बीयर जब्त

Excise Raid in Raipur : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर छापा…! पान दुकान से विदेशी शराब और बीयर जब्त

रायपुर, 10 मई। Excise Raid in Raipur : राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पान ठेले पर दबिश दी। इस दौरान विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर हाईवे स्थित ग्राम बेमता का है। आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 5.52 बल्क लीटर व्हिस्की और 3.25 बल्क लीटर बीयर बरामद की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पान ठेले की आड़ में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी (Excise Raid in Raipur) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा के नेतृत्व में की गई। विभाग का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
राज्य खबर