CBDT Transfer Order : आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल…! संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त

CBDT Transfer Order : आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल…! संजीव कुमार बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य आयुक्त

रायपुर, 07 मई। CBDT Transfer Order : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए  हैं। संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। रायपुर में आयकर विभाग के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने देशभर में 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक आयकर अन्वेषण स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय राजस्व विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संजीव कुमार का तबादला दिल्ली से छत्तीसगढ़ किया गया है। वे अब तक दिल्ली में OSD के पद पर कार्यरत थे। अब वे रायपुर स्थित मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त रहे देवरत्न कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब केंद्र सरकार ने इस अहम पद पर नई नियुक्ति करते हुए संजीव कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, आदेश के तहत CG-MP सर्किल के इंदौर रीजन में तरुण सीम को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। आयकर विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभागीय (Income Tax Transfers) कामकाज और जांच प्रक्रियाओं में भी नई रणनीति देखने को मिल सकती है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद आयकर विभाग में हलचल तेज हो गई है।

यहां देखें आदेश

राज्य खबर