Bal Hitashi Panchayat में कछिया ने बनाया कीर्तिमान… प्रदेश में प्रथम स्थान… PAI 2.0 सर्वे में शानदार प्रदर्शन

Bal Hitashi Panchayat में कछिया ने बनाया कीर्तिमान… प्रदेश में प्रथम स्थान… PAI 2.0 सर्वे में शानदार प्रदर्शन

रायपुर, 02 मई। Bal Hitashi Panchayat : छत्तीसगढ़ में पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। कछिया ग्राम पंचायत ने बाल हितैषी पंचायत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के तहत हुए PAI 2.0 सर्वे में पंचायत ने थीम-3 (बाल हितैषी पंचायत) में 95.71 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। यह न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई देते हुए इसे जनभागीदारी आधारित विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष फोकस

पंचायत ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समग्र विकास मॉडल अपनाया। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, स्वच्छता सुधार, सुरक्षित पेयजल, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता पर लगातार काम किया गया।

जनभागीदारी बनी सफलता की कुंजी

ग्राम पंचायत द्वारा नियमित स्कूल निरीक्षण, अभिभावक संवाद, आंगनबाड़ी समन्वय, टीकाकरण और एनीमिया मुक्त अभियान जैसे प्रयासों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चुनौतियों को किया पार

पलायन, आर्थिक समस्याएं और जागरूकता की कमी जैसी बाधाओं को पंचायत ने घर-घर संपर्क और सामुदायिक भागीदारी के जरिए दूर किया।

भविष्य के लिए ठोस योजना

पंचायत ने शत-प्रतिशत नामांकन, शून्य ड्रॉपआउट और बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की है, जिससे यह मॉडल अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

Education