Food Poisoning : फूड प्वाइजनिंग का खौफनाक असर…! एक-एक कर बुझ गईं 4 जिंदगियां…रात को परिवार ने खाया था बिरयानी और तरबूज
मुंबई, 27 अप्रैल। Food Poisoning : मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35) और उनकी दो बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
National

