Ravi Bhawan : रायपुर के रवि भवन को लेकर बड़ा फैसला…! CCTV और फायर सेफ्टी होगी हाईटेक…चोरी पर लगेगा ब्रेक…संवाद से समाधान बैठक में बड़ा एक्शन

Ravi Bhawan : रायपुर के रवि भवन को लेकर बड़ा फैसला…! CCTV और फायर सेफ्टी होगी हाईटेक…चोरी पर लगेगा ब्रेक…संवाद से समाधान बैठक में बड़ा एक्शन

रायपुर, 25 अप्रैल। Ravi Bhawan : राजधानी के व्यस्त व्यापारिक केंद्र रवि भवन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम निर्णय लिया गया है।

गोल बाजार थाना प्रभारी की मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक

गोल बाजार थाना प्रभारी Swaraj Tripathi और उनकी टीम की मौजूदगी में “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के तहत व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

बैठक में परिसर के चारों ओर CCTV कैमरे लगाने और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि इन कदमों से वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। इस दौरान सेकेंड हैंड मोबाइल की खरीदी-बिक्री से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।

व्यापारी संघ पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं संघ अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों को गंभीरता से लागू किया जाएगा और भविष्य में भी सुरक्षा एवं विकास को लेकर नियमित बैठकें होती रहेंगी। बैठक में व्यापारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि बाजार की सुरक्षा को लेकर वे पूरी तरह सजग हैं।

राज्य खबर