Double Murder : छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड…! महिला ने आरक्षक के घर घुसकर पत्नी-बेटे को उतारा मौत के घाट…VIDEO

Double Murder : छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड…! महिला ने आरक्षक के घर घुसकर पत्नी-बेटे को उतारा मौत के घाट…VIDEO

दुर्ग, 25 अप्रैल। Double Murder : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है और ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला अचानक घर में घुसी और धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर में मौजूद एक अन्य बच्चे ने किसी तरह बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

अवैध संबंध के शक में महिला का हमला

घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला और आरक्षक नितेश यादव के बीच कथित रूप से अवैध संबंध थे, जिसके चलते विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी आरोपी महिला घर (Double Murder) पहुंची थी, लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बावजूद गुस्से और रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
राज्य खबर