रायपुर, 24 अप्रैल। MCB Police Transfer : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने थोक में तबादला आदेश जारी करते हुए कुल 69 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया है।
जारी आदेश के अनुसार, 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।