Korea District : अवैध कोयला खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई…दूसरे दिन भी अभियान जारी

Korea District : अवैध कोयला खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई…दूसरे दिन भी अभियान जारी

रायपुर, 20 अप्रैल। Korea District में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों का चिन्हांकन किया और उन्हें विस्फोट कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए।

संयुक्त टीम ने किया व्यापक निरीक्षण

जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स, जिसमें खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे, ने पूरे क्षेत्र का संयुक्त रूप से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कोयला या खनन सामग्री नहीं मिली, लेकिन यह स्पष्ट हुआ कि पहले यहां बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

पहले दिन की कार्रवाई में 6 टन से अधिक कोयला जब्त

इससे पहले शनिवार को पटना तहसील के देवखोल जंगल में सघन अभियान चलाकर लगभग 6 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया गया था। साथ ही कई अवैध सुरंगों को ध्वस्त किया गया। टीम ने करीब 150 लंबी सुरंगों के भीतर प्रवेश कर कोयले के साथ खनन में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी जब्त किए थे।

कई जिलों के अधिकारी रहे मौजूद

रविवार की कार्रवाई में कोरिया के अलावा Surajpur district, Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur district और Gaurela-Pendra-Marwahi district के खनिज अधिकारी, पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि South Eastern Coalfields Limited के समन्वय से निगरानी और सख्त की जाएगी।

स्थायी रोक के लिए ब्लास्टिंग और निगरानी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन को पूरी तरह रोकने के लिए चिन्हित स्थानों को विस्फोट कर बंद किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही क्षेत्र में लगातार निगरानी और संयुक्त अभियान जारी रखने की रणनीति बनाई गई है।

अवैध गतिविधियों में मचा हड़कंप

इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियानों को और तेज किया जाएगा।

राज्य खबर