Fire at Pandri Bus Stand : पंडरी में लगी भीषण आग…दुकानें जलकर राख…अफरा-तफरी में भागे लोग…यहां देखें भयावहता VIDEO
रायपुर, 20 अप्रैल। Fire at Pandri Bus Stand : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड में रविवार दोपहर से शाम के बीच अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग पहले एक कोने से शुरू हुई और देखते ही देखते तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने आसपास के हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Fire at Pandri Bus Stand) बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई जब रविवार होने के कारण इलाके में सामान्य से ज्यादा भीड़ थी, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती थी। समय रहते आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
National

