Patwari Suspended : पटवारी सस्पेंड…! RI और तहसीलदार को नोटिस

Patwari Suspended : पटवारी सस्पेंड…! RI और तहसीलदार को नोटिस

गरियाबंद, 18 अप्रैल। Patwari Suspended : जिले के छुरा तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने पटवारी खेमचंद साहू को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में लापरवाही को लेकर राजस्व निरीक्षक (RI) और तहसीलदार को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, पटवारी खेमचंद साहू का एक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर बटांकन के लिए नक्शा काटने के एवज में किसान से पैसे की मांग की जा रही थी। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि रकम का एक हिस्सा उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो केयूटीझर ग्राम के एक किसान से लेन-देन से जुड़ा पुराना मामला है, जो हाल ही में वायरल होने के बाद प्रशासन के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित RI और तहसीलदार से जवाब मांगा गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राज्य खबर