Har Ghar Jal : जल जीवन मिशन से बदली बुलगा गांव की तस्वीर… घर-घर पहुंचा शुद्ध पानी

Har Ghar Jal : जल जीवन मिशन से बदली बुलगा गांव की तस्वीर… घर-घर पहुंचा शुद्ध पानी

रायपुर, 18 अप्रैल। Har Ghar Jal : ’जल जीवन मिशन’ के तहत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लूण्ड्रा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बुलगा में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचने से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब गांव के हर घर में नल कनेक्शन उपलब्ध है, जिससे लोगों को स्वच्छ पानी आसानी से मिल रहा है और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

कभी पानी के लिए लंबी दूरी तय करने वाली महिलाओं के लिए यह योजना राहत लेकर आई है। बुलगा निवासी श्रीमती जीवंती बाई बताती हैं कि पहले साफ पानी लाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था और दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती थी। अब घर में ही नल से सुबह-शाम नियमित पानी मिलने लगा है, जिससे उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है।

मीलों का सफर थमा, आंगन में आई खुशहाली

जल जीवन मिशन के लागू होने के बाद अब ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। जीवंती बाई के अनुसार, घर में नल कनेक्शन लगने से न केवल सुविधा बढ़ी है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य और स्वच्छता में भी सुधार हुआ है।

समय की बचत से खेती-किसानी को बढ़ावा

पानी लाने में लगने वाला समय बचने से अब जीवंती बाई अपने परिवार के साथ खेती-किसानी और अन्य घरेलू कार्यों पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है और उत्पादक कार्यों में समय का बेहतर उपयोग हो रहा है।

शासन की योजना पर ग्रामीणों का आभार

गांव में पाइपलाइन के जरिए हर घर तक पानी पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जीवंती बाई ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से ग्रामीण महिलाओं का जीवन अब पहले से कहीं अधिक आसान और सम्मानजनक हो गया है।

जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संयुक्त प्रयासों से लूण्ड्रा के दूरस्थ क्षेत्रों में ’हर घर जल’ का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे हर ग्रामीण परिवार को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।

स्पेशल