Vedanta Blast : वेदांता प्लांट धमाका मामले में मुआवजे पर फैसला…! कंपनी देगी मृतक परिवारों को ₹35 लाख+नौकरी और घायलों को ₹15 लाख…VIDEO

Vedanta Blast : वेदांता प्लांट धमाका मामले में मुआवजे पर फैसला…! कंपनी देगी मृतक परिवारों को ₹35 लाख+नौकरी और घायलों को ₹15 लाख…VIDEO

सक्ती, 15 अप्रैल। Vedanta Blast : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार अब मृतकों की संख्या 10 से बढ़कर 14 हो गई है, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद कंपनी की ओर से बड़ा मुआवजा पैकेज घोषित किया गया है। प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है। वहीं हादसे में घायल मजदूरों को 15-15 लाख रुपये और संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया गया है।

सरकार और कंपनी दोनों का मुआवजा

एक ओर जहां कंपनी ने बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि कई घायल मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

राज्य खबर