Tent Businessman Murder : कोंडागांव में 11 दिन से लापता टेंट कारोबारी की हत्या…खेत में दफन मिला अर्धनग्न शव…खून से सनी बाइक मिली
कोंडागांव, 13 अप्रैल। Tent Businessman Murder : जिले में एक टेंट कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ‘शिरोमणि डेकोरेट टेंट’ के संचालक सुरेश चौहान का शव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में दफन मिला है।
जांच के दौरान विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक बरामद हुई, जिसने इस मामले को नया मोड़ दे दिया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में पहुंची, जहां जमीन में दफन शव बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि शव को मिट्टी से ढककर करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर छिपाया गया था। प्रारंभिक जांच में लूट की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मृतक के पास सोने की चेन, अंगूठी और नकदी मौजूद थी।
हालांकि पुलिस इस केस में लूट के साथ-साथ आपसी संबंध (अफेयर) और जुआ-सट्टा जैसे एंगल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक को दंतेवाड़ा में टेंट का बड़ा ऑर्डर मिला था और वह वहां जाने की तैयारी में थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। वहीं, परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राज्य खबर

