Blackmail : बिलासपुर में सनसनी…! बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाया…अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख
बिलासपुर, 10 मार्च। Blackmail : बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया और कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) निजी नौकरी करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान एक महिला से थी, जो पास के गांव में रहती है। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन के बहाने उसे घर बुलाया। उस समय वहां उसकी परिचित एक अन्य महिला भी मौजूद थी।
राज्य खबर

