Site icon AB News.Press

Blackmail : बिलासपुर में सनसनी…! बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाया…अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख

Blackmail: Sensation in Bilaspur...! A young man was invited on the pretext of a birthday party... and an obscene video was made and 1 lakh rupees were demanded.

Blackmail

बिलासपुर, 10 मार्च। Blackmail : बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया और कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) निजी नौकरी करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान एक महिला से थी, जो पास के गांव में रहती है। 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन के बहाने उसे घर बुलाया। उस समय वहां उसकी परिचित एक अन्य महिला भी मौजूद थी।

कमरे में भेजकर बनाया वीडियो

युवक के अनुसार, घर पहुंचने के बाद महिला ने उसे और उसकी महिला मित्र को एक कमरे में भेज दिया। युवक का कहना है कि उस महिला को पहले से ही उनके रिश्ते की जानकारी थी। आरोप है कि जब दोनों कमरे में थे, उसी दौरान महिला ने उनका वीडियो बना लिया।

स्क्रीनशॉट भेजकर मांगे 1 लाख रुपये

पीड़ित के मुताबिक, कुछ दिन बाद आरोपी महिला ने उसके मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और बताया कि पूरा वीडियो उसके पास है। इसके बाद उसने 1 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। राज सिंह, थाना प्रभारी पचपेड़ी के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

महिला मित्र की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस को शक है कि घटना के तरीके को देखते हुए युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका हो सकती है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ब्लैकमेलिंग में उसकी क्या भूमिका है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version