Police Action : कबीरधाम में तस्करी का बड़ा भंडाफोड़…!5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त…! यहां देखें VIDEO

Police Action : कबीरधाम में तस्करी का बड़ा भंडाफोड़…!5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त…! यहां देखें VIDEO

कबीरधाम, 24 फरवरी। Police Action : छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से करीब 900 किलो गांजा बरामद किया, जो नागालैंड की पासिंग कंटेनर में छिपाकर लाया जा रहा था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांजे से भरा एक कंटेनर कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाला है। इसके बाद एसपी ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और चिल्फी थाना क्षेत्र में घेराबंदी करने का आदेश दिया। पुलिस ने कंटेनर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली, और कंटेनर के अंदर गुप्त चैंबर पाया। जब चैंबर खोला गया तो उसमें 30-30 किलो की 30 बोरियां मिलीं, जिनमें करीब 900 किलो गांजा था। पुलिस ने वाहन सवार आयाज खान को गिरफ्तार किया, जो राजस्थान के भरतपुर का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजे को ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस अब आरोपी से गांजा तस्करी के मुख्य मास्टरमाइंड के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह कबीरधाम पुलिस की गांजा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
राज्य खबर