Family Died : दिल दहला देने वाली वारदात…एक ही कमरे में मिली 5 लोगों की डेडबॉडी…सभी शवों पर गोली लगने के निशान VIDEO
सहारनपुर, 20 जनवरी। Family Died : जिले के नकुड़ तहसील क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में सरकारी कर्मचारी अमीन अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (37), बुजुर्ग मां विद्यावती (70) और दो नाबालिग बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं। सभी के शव अलग-अलग जगहों पर पाए गए, वहीं कमरे से तीन अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, अमीन अशोक और उनकी पत्नी का शव कमरे के फर्श पर मिला, जबकि मां और दोनों बेटे बेड पर मृत पाए गए। शुरुआती जांच में सभी शवों पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे घटना की गंभीरता और सवाल बढ़ गए हैं।
National

