Love Trap Allegations : DSP कल्पना वर्मा पर नक्सल खुफिया लीक करने के गंभीर आरोप…1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में खुलासा
रायपुर, 20 जनवरी। Love Trap Allegations : महिला डीएसपी कल्पना वर्मा को लेकर एक बड़ी जांच रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे सामने आए हैं। करीब 1400 पेज की जांच रिपोर्ट में डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच व्हाट्सएप चैट मिलने का दावा किया गया है, जिनमें कथित तौर पर नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां साझा की गई हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कारोबारी दीपक टंडन ने अपने बयान में कहा है कि उच्च स्तर पर शिकायत के बावजूद कल्पना वर्मा ने उनकी लग्जरी कार और कीमती ज्वेलरी वापस नहीं की। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है और अब आगे की कार्रवाई पर निर्णय सरकार लेगी।
सूत्रों का दावा है कि नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने के मामले को दबाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने बस्तर आईजी से रिपोर्ट मंगाई थी, लेकिन इसे गोपनीय रखा गया। विशेषज्ञों का कहना है कि नक्सल ऑपरेशन की जानकारी लीक करना गंभीर आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।
राज्य खबर

